Advertisement

सुभाष चिल्ड्रन होम में मातृ दिवस के अवसर पर बच्चों को बाटे खिलौने एवं हुई तरबूज पार्टी

कानपुर , सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी ,चाइल्ड लाइन कानपुर 1098 एवं रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष चिल्ड्रन होम एवं सुभाष चिल्ड्रन दत्तक ग्रहण इकाई 19 राजीव विहार नौबस्ता कानपुर में रहने वाली अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को खिलौने मिठाई फल बांटते हुए तरबूज पार्टी का आयोजन कल कल इन सभी बच्चों के प्रति अपने प्रेम एवं शॉप पर समर्पण का इजहार किया गया और ऐसे बच्चों के प्रति लोगों से भी अपील की गई कि अपना प्रेम ,समय ,उपहार एवं जरूरत की चीजें देकर समय-समय पर अपने प्रेम और स्नेह का इजहार करते रहे
इस अवसर पर सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक कमल कांत तिवारी एडवोकेट संस्था के 15 स्टाफ और मुख्य रूप से अपने घरों से बिछड़े अनाथ बेसहारा छोड़े हुए बच्चे जो सुभाष चिल्ड्रन होम 19 राजीव विहार नौबस्ता कानपुर में रह रहे 28 बच्चे उपस्थित रहे सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक कमल कांत तिवारी ने बताया कि इन बच्चों की सर्वांगीण प्रगति ,खेलकूद के साधन, चिकित्सा सेवाएं, फिजियोथेरेपी की सेवाएं, मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक, डांस कॉर्नर ,पुस्तकालय पठन-पाठन की व्यवस्था उनके रहने की समुचित व्यवस्था की गई है
|इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक कमल कांत तिवारी विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की इंचार्ज आशा सचान सुभाष चिल्ड्रन होम की इंचार्ज संजुला पांडे, यस सचान ,रुचि सचान ,अनीता ,मुन्नी देवी, कुमारी ज्योति, कुमारी सरोज ,शेफाली सचान, रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक गौरव सचान चाइल्ड कानपुर समन्वयक प्रतीक धवन आदि लोग उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh