Advertisement

दिखी मानवता, समाज सेवा के जज्बे के साथ उतरी टीम करिश्मा ठाकुर

शहर कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में गोविंद नगर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर की अध्यक्षता में टीम करिश्मा ठाकुर के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोगों को मदद की गई। जानकारी देते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि टीम करिश्मा ठाकुर के द्वारा आग उगलते गर्मी में घंटो से लाइन में खड़े लोगों को बिस्कुट, चाय, ठंडे पानी का वितरण किया गया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोविन्द नगर करिश्मा ठाकुर की टीम के द्वारा कोविड संक्रमण से ग्रसित मरीजो हेतु आक्सीजन के सिलेंडर हेतु प्रयत्नरत परिजनों को बब्बर आक्सीजन फजलगंज एवं हरी ऊं आक्सीजन एलएमएल चौराहे पर बिस्कुट, चाय, ठंडे पानी, का वितरण किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित अखिल गुप्ता, शिवम कुमार, चिंटू पासवान, मिक्कू गुप्ता रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh