कुल हिंद जमीअतुल आवाम द्वारा कुली बाजार में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया महामंत्री महबूब आलम खान ने बताया कि कोरोना से बचाओ के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है इसी को देखते हुए आज मास्क वितरण कर लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें भीड़ भाड़ में जाने से बचे अपने घरों को अपने हाथ से सेनीटाइज करें जिसका मतलब घरों में किसी भी निरमा पाउडर से धुलाई करें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें इन सभी सावधानियों से बीमारियों से बचा जा सकता है उन्होंने बताया कि इसी तरह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी हमारी टीम के लोग कार्य कर रहे हैं जिसमें जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कार्य चल रहा है इस मौके पर मुख्य रूप से महबूब आलम खान मोहम्मद उमर मोहम्मद सरताज ताबीज इकबाल कल्लू राजू सरफराज आदि थे।


















