Advertisement

कल्याणपुर पुलिस ने गांजा बेचते युवक को किया गिरफ्तार

 

कानपुर- पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के कानपुर नगर को अपराध मुक्त रखने के प्रण में कल्याणपुर पुलिस ने चार चांद लगाते हुए गांजा बेच रहे युवक को पकड़कर अपने पुलिस कमिश्नर का सर्व गर्व से ऊंचा कर दिया।
पुलिस के अनुसार कानपुर विश्वविद्यालय गेट पर गाजा बिकने की मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी, इसी काम में कल्याणपुर थाने का कांस्टेबल विद्यार्थी के हुलिये में विश्वविद्यालय गया जहां उसको पनकी रोड निवासी सागर शर्मा पुत्र मुन्नालाल शर्मा जो विकलांग था गांजा बेचते हुए मिल गया।उसके कब्जे से 460 ग्राम गांजा व ₹700 बरामद हुए,सिपाही ने इसकी सूचना प्रभारी कल्याणपुर वीर सिंह को दी प्रभारी कल्याणपुर ने अपराधी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसको जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार सागर शर्मा सिगरेट आदि में गांजा भर कर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेचता था जिसके कारण विद्यार्थी नशे के लती बन जाते थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh