Advertisement

पुलिस प्रशासन जान जोखिम मे डाल महामारी रोकने को सड़को पर एलर्ट

कानपुर.कमिश्नरेट मे पुलिस कमीश्नर असीम अरुण तथा अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी के निर्देशन मे सभी पुलिस उपायुक्त डी सी पी और ए सी पी अपर पुलिस उपायुक्त प्रज्ञान राहुल मिठास के नेतृत्व मे पूरे शहर मे एल आई यू अफसर तथा थानो के एस एच ओ एवं एस ओ अन्य सभी आफिसर पुलिस फोर्स के जवान कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह न कर जनता को संक्रमण से बचाने के लिए कड़ी धूप मे लोगो को समझा बुझा कर बिना वजह सड़कों पर न निकलने को कहा। क्यूकि पुलिस शत्रु नही मित्र है आपका और आपका परिवार इस महामारी मे सुरक्षित रहे। इसी कड़ी मे पुलिस कमीश्नर असीम अरुण ने जरूरत मन्द मरीजो के लिए आक्सीजन बैंक की सराहनीय शुरुवात की है। ए सी पी निशांक शर्मा संतोष कुमार सिह आलोक सिह त्रिपुरारी पाण्डे तथा एस एच ओ दधीबल तिवारी सतीश कुमार सिह संजीव दीक्षित सत्यदेव शर्मा अजय प्रताप सिह आदि कई प्रशासन के लोग ड्यूटी के साथ जरूरत मन्द लोगो को एन जी ओ तथा व्यापारियो के साथ मिल कर निशुल्क मास्क व खाना पानी भी उपलब्ध करा रहे जिससे कानपुर कमिश्नरेट की आम जनमानस मे चर्चा जोरो पर है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh