Advertisement

ईद के नए कपड़े पाकर खुशी से झूमे बच्चे

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष समाजसेवी डॉ इमरान एवं नगर सचिव मोहम्मद आसिफ कादरी ने गरीब परिवार के बच्चों को नए कपड़े वितरण किए, घरवालों के इस खुशी के पल को देखकर उनके आंसू झलक पड़े जहां कोरोना काल में गरीब समुदाय के लोगों को खाने कमाने के लाले पड़े हुए हैं वहीं अध्यक्ष जी ने पूर्ण विश्वास दिलाया इस मुसीबत की घड़ी में समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता आपके साथ है आप सभी की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी हर गरीब परिवार के साथ है उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा योजनाएं गरीब परिवारों की थी, इंशाअल्लाह 2022 में हमारी पुनः सरकार आते ही हर गरीब परिवार को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि विकट परिस्थितियों में उनका सामना आसानी से किया जाए। इस अवसर पर नगर सचिव आसिफ कादरी, नदीम सिद्दीकी, रफीक अहमद अंसारी, सैफ़ वारसी, इमरान हुसैन, इखलाख शेख, निजाम कुरैशी, अरशद दद्दा, मोहम्मद कासिम वारसी (राजू), अक्षत श्रीवास्तव, मोहम्मद वसी,शिवा सोनकर, सलमान इदरीसी, मोनू खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh