Advertisement

कुल हिंद जमीअतुल आवाम के लोगों ने राशन किट बांटकर की लोगों की मदद

लगातार लॉकडाउन के चलते आज कुल हिंद जमीअतुल आवाम के द्वारा लोगों की मदद के लिए आगे आए महामंत्री महबूब आलम खान उन्होंने बताया कि काफी दिनों से लॉक डाउन चल रहा है जिससे रोज मजदूरी करने वाले लोगों के पास जरूरत के सामान की किल्लत नजर आने लगी है इसी को देखते हुए आज हम लोगों ने जरूरतमंद लोगों को जरूरत का सामान पहुंचाया क्योंकि तीन बार से लगातार लॉकडाउन अपनी तारीख से आगे बढ़ाया जा रहा है जिससे शहर में काफी ऐसे लोगों की तादाद है जो पैसे की कमी के चलते अपनी जरूरत का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं इसी को देखते हुए यह कार्य किया गया जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को राशन किट दी गई इस काम से वह लोग अपने घरों में रहकर सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन का पालन कर सकेंगे और उन्हें किसी चीज की कमी भी नहीं होगी उन्होंने कहा कि मैं शहर के संपन्न लोगों से यह अपील करता हूं कि इस वक्त इसको भी ध्यान दिया जाए जिससे लोग लोगों की मदद हो सके इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री महबूब आलम खान मो शारिक शाहनवाज कादरी इस्लाम खान आजाद नावेद खान डॉ निसार सिद्दीकी असद सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh