Advertisement

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मरीजों को प्रतिदिन निशुल्क भोजन वितरण

देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आम जनमानस बेहाल है कानपुर में कई जनपदों से आकर अपने मरीजों का इलाज करा रहे तीमारदारों की भोजन व्यवस्था के लिए नगर की कई संस्थाएं निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं उसी क्रम में कानपुर के रानी घाट स्थित वास्टर इंटरप्राइजेज व गणपति रोड कैरियर में प्रेस वार्ता के दौरान प्रवीण जैन व सम्यक जैन ने बताया कि प्रतिदिन वह लोग प्रतिदिन 600 भोजन की थाली जोकि बहुत शुद्धता और मरीजों के खान-पान को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई से पैक कर मरीजों व तीमारदारों को उर्सला व हैलट के बाहर भोजन वितरण का कार्य करते हैं उन्होंने बताया कि अब वह लोग यह भोजन वितरण का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम को 6 बजे तक करते हैं तथा जब तक यह महामारी चलेगी तब तक भोजन वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा उन्होंने आगे की अपनी योजना को बताते हुए बताया कि वह कोरोना मरीजों की दवाई के पर्चे में रू 1000 प्रति पर्चा अपना सहयोग देने की भी योजना बना रहे हैं वास्टर इंटरप्राइजेज के मैनेजर मनीष राय की तरफ से 21000 रुपए का सहयोग दिया गया उन्होंने कानपुर के निवासियों से अपील की कि वह लोग भी कोरोना मरीजों व तीमारदारों तथा इस वृश्चिक महामारी से जूझ रहे गरीबों की मदद करें इनके प्रतिदिन भोजन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष जैन, राकेश कपूर श्याम गर्ग मिथिलेश झा मुकुंद तिवारी मनीष राय दुर्ग विजय मिश्रा राजेश राय शोभित शुक्ला आदि लोग प्रतिदिन भोजन वितरण कार्यक्रम में सहयोग करते हैं

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh