जिनके घरो में कोरोना बीमारी के कारण घरो में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं ऐसे परिवारों को खाना पहुँचा कर मदद कर रहे हैं कानपुर ग्रामीण के समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार।सपा प्रमुख अखिलेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा संजय गर्ग व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता के निर्देश पर विनय कुमार मदद पहुचाने का काम कर रहे हैं। प्रायः देखा जा रहा है कि सरकार के इस बेतरतीब लॉकडाउन से घर का मुखिया बाहर रोजी रोटी के लिए कमाने नहीं जा पा रहा है साथ ही घर मे कोई पत्नी या बच्चे कोरोना बीमार से ग्रसित है तो ऐसे परिवारों के लिए मसीहा बने हुए हैं कानपुर ग्रामीण व्यापार सभा जिलाध्यक्ष।
विनय कुमार ने कहा कि सभी लोग अपना बहुत ध्यान रखे।घर पर रहे,सुरक्षित रहे लगातार जन-हानि की सूचनाएं मिल रही है।हॉस्पिटल फुल है,अधिकारी फोन नहीं उठा रहे या बंद करके बैठे हैं।
हॉस्पिटल से भी कई बडी लापरवाही की शिकायते लगातार मिल रही है।
आक्सीजन और दवाओं का हाल आप सब जानते ही है।
संभव हो तो एक दूसरे की ज्यादा से ज्यादा मदद करे हम समाजवादी लोग ही मददगार साबित हो रहे हैं!
किसी को भूखा रहने नहीं देंगे समाजवादी-विनय कुमार


















