Advertisement

18 से 44 साल के उम्र वाले पत्रकारों को रजिस्ट्रेशन के बाद लगेगी वैक्सीन।

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओम मिश्रा और महामंत्री अभय त्रिपाठी ने बताया कि 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पत्रकारों और उनके परिजनों का एक दिवसीय “जर्नलिस्ट वैक्सीन शिविर” सफल रहा जिसमे हमारे सैकड़ों वरिष्ठ पत्रकारों और उनके परिजनों को वैक्सीन लगाई गयी लेकिन अभी हमारे युवा पत्रकार साथियों के वैक्सीन नही लग पाई राज्य सरकार नई नीति के अनुसार अब सभी को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा तभी वैक्सीन लग पायेगी तो हमारा अपने 18 वर्ष या उससे ऊपर के उम्र के पत्रकारों से निवेदन है कि वो अपना और अपने परिजनों का रजिस्ट्रेशन कर ले।https://selfregistration.cowin.gov.in/ जिससे पोर्टल खुलते ही उनके वैक्सिनेशन का शैड्यूल तय हो सकें, कानपुर जर्नलिस्ट क्लब निरन्तर प्रयासरत है कि हमारे सभी पत्रकार बंधुओं और उनके परिजनों को जल्द से जल्द वैक्सीन कवच प्राप्त हो सकें

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh