Advertisement

कानपुर,ग्रामश्री संस्था की स्थापना 1995 में गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल (महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश) द्वारा महिलाओ के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कि गई है। महिलाओ के हाथ को कला के साथ जोडकर आत्म निर्भर बनाने के सेवा यज्ञ में अब तक शहर ओर गांव की 75000 महिलाओ के जीवन को नई दिशा देने का कार्य किया है। ‘क्राफ्टरूट्स’ ग्रामश्री संस्था कि शाखा है जो 2008 में भारत कि पारंपरिक ओर सांस्कृतिक कलाओं के साथ कई पीढ़ियों से संभाले हस्त कलाओ के कारीगरो को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करके हस्तकला से आजीविका उत्पन्न करने का मंच प्रदान करती है, साथ में लोगो में हस्तकला के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया जाता है। क्राफ्टरूट्स ने अब तक 76 प्रदर्शन भारत के विविध मेट्रो शहरों एवं दुबई, अमेरीका, सिंगापोर आदि देशों में भी भारत की इन सांस्कृतिक कलाओ का विस्तार किया है। भारतवर्ष के सभी प्रदेशों के 35000 से ज्यादा कारीगरो के साथ जुडी क्राफ्टरुट्स संस्था कानपुर में होने वाले प्रदर्शनी में भारत के 22 प्रदेश के 100 से ज्यादा कारीगरो के 100 से अधिक हस्तकलाओ को प्रदर्शित करना का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें पट्टचित्र (ओडिशा), लाख की चूडिया (राजस्थान),कांच कि कलाकृतिया (उत्तर प्रदेश) मिनिएचर पेईन्टींग (राजस्थान) जैसे हस्तकलाओ का लाईव डेमेस्ट्रेशन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी कानपुर के लाजपत भवन में होगी प्रदर्शनी का उद्घाटन महामहिम,राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल के कर कमलो द्वारा 4 अक्टूबर 2025 को किया जायेगा और यह प्रदर्शनी चार अक्टूबर से आठ अक्टूबर 2025 पांच दिन चलेगी जहां प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस वार्ता में अनारबेन पटेल,रीनाबेन पाल,यशस्वी पटेल,लीना रावल,अरदेन्दु दास, राहुल अमीन मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh