Advertisement

राष्ट्रीय लोकदल का मण्डलीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल का मण्डलीय सम्मेलन ,सदस्यता अभियान व सम्मान समारोह पटेल धर्मशाला यशोदा नगर बायपास में आयोजित हुआ, जिसमें कानपुर नगर कानपुर देहात ओरैया इटावा कन्नौज फर्रुखाबाद आदि जिलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं विशिष्ठ अतिथि अनुपम मिश्रा राष्ट्रीय सचिव रालोद रहे। प्रदेश के अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सम्मेलन मे दल के भविष्य संगठन को मजबूत करने एवं मंडल में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई ।
गंगापुल पर दोनों नेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया गया एवं कार्यक्रम स्थल पर अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य वक्ता त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एन० डी० ए०की जो सरकार केंद्र एवं प्रदेश में चल रही है इससे देश में माफियाराज ख़तम हुआ है। जिससे समाज भयमुक्त हुआ हैं। त्यागी जी ने कहा कि जयंत चौधरी जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष है उन्होंने केंद्रीय कौशल विकाश मंत्रालय के माध्यम से बेरोजगारों को ट्रेनिंग एवं रोजगार सृजन किया जा रहा है। और प्रदेश में आगे आने वाले जिला पंचायत के सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं को चुनाव के तैयारी करने और पूरे प्रदेश में अकेले जिला पंचायत के चुनाव लड़ने की हुंकार भरी। साथ ही कहा कि आने वाली 31अक्टूबर को बस्ती जिले में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता संचालन मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष रालोद ने किया। इस अवसर पर आदर्श लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन प्रभारी व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी से शिष्टाचार भेंट भी की।
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह यादव अंबुज पटेल, राजीका मिश्रा, रमा तिवारी, दीपक द्विवेदी , रामसिंह, विनोद यादव ,बसंत सिंह ,राकेश सिंह चौहान, दशरथ सिंह , लियाकत अली ,कु बृजराज सिंह राजावत,सागर शुक्ला ,सूरज सिंह चौहान , परी सिंह, बी एस लाल,शाकिर अली ,, मो इकराम,नफीस इदरीसी, नूर मोहम्मद , सतपाल सिंह, आदि उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की खास रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh