Advertisement

श्याम रंग महोत्सव कार्यक्रम मे उद्योगपति मुरारी लाल अग्रवाल ने की शिरकत

आवास विकास एस्कोर्ट वर्ल्ड मे दुर्गा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य श्याम रंग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें डांडिया नाइट्स के साथ कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इस अवसर पर कानपुर के एमएलए ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति  मुरारी लाल अग्रवाल ने शिरकत की जहां पर आयोजको द्वारा  मुरारी अग्रवाल का माला व पटका पहनाकर भव्य सम्मान किया गया । इस अवसर पर  मुरारी लाल अग्रवाल ने कार्यक्रम में 50000 हजार आयोजक को भेंट किया। कार्यक्रम में जैसे ही  मुरारी लाल अग्रवाल स्टेज पर पहुंचे तो लोगों ने ताली बजाकर उनका सम्मान किया तो वहीं मुरारी लाल अग्रवाल ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और डांडिया हाथों में लेकर ताल से ताल मिलाया। बता दें कि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल हर संभव गरिबों व निराश्रितों की सेवा करते रहते हैं। कार्यक्रम आयोजक अर्पित ठाकुर प्रियेश सोनवानी आशीष राजभर ने बताया कि दुर्गा सेवा फाउंडेशन का ये पहला उत्सव और इस उत्सव में हमने अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया था ताकि उत्सव से सम्मिलित हुए बहन बेटियों को कोई दिक्कत न हो , आयोजक अर्पित ठाकुर ने बताया कि हमारे इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार लोगों ने शिरकत की थी और झूम के नाच कर इस डांडिया नाइट्स को मनाया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh