Advertisement

ईद के पर्व पर, उजमा सोलंकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मरीजो को भोजन वितरण

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में ईद के पावन पर्व के अवसर पर उर्सला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भोजन वितरण किया गया। सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी जो खुद कोरोना संक्रमित रहे चुकी है। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना मरीजो को भोजन वितरण किया गया। जानकारी देते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि कोरोना में  मरीजो को खाना मिलने में दिक्कत होती है। जिसके कारण ईद के पावन अवसर पर कोरोना मरीजो को भोजन वितरण किया गया। उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि किसी भी कोरोना मरीज को प्लाज्मा की जरूरत हो। तो उज़्मा इकबाल सोलंकी अपना प्लाज्मा भी कोरोना मरीज को डोनेट करेंगी। अल्लाह से दुआ की कोरोना को हमारे हिंदुस्तान से खत्म करें। और हमारे देश को इस महामारी से बचाए। मुख्य रूप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी, कवल जीत सिंह मानू,हाजी हसन सोलंकी, एहसान सोलंकी, एजाज शाह, सिंपल सिंह, विजेता सक्सेना, प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh