Advertisement

वी.सी.ई.सी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट द्वारा 48 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

कानपुर मे वी.सी.ई.सी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, हरजिंदर नगर, कानपुर द्वारा 48 मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट के साथ प्रतीक चिन्ह एव बेस्ट किड्स स्टूडेंट्स अवार्ड्स अयान्तिका, शगुन, प्रणव को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर राज किशोर वर्मा ने बताया वी.सी.ई.सी संस्था विगत 26 वर्षो से बच्चो को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करती हुई आ रही है। इस संस्था से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त किये हुए बच्चे सिर्फ कानपुर का ही नहीं विदेशो में कार्य कर देश का भी मान बड़ा रहे है। यह संस्था समस्त एडवांस कोर्स कराती है जिसकी आज के समय जरूरत होती है। A.I. का माध्यम हमारे सभी कोर्स में जुड़ा है, जो बच्चो को आज के समय में होने वाले कार्य को कितना आसानी से किया जा सकता है यह सिखाता है। टैली एकाउंटिंग में इस संस्था ने महारथ हासिल कर रखी है, जिसके कारण यह संस्था टैली अकादमी मुंबई द्वारा संचालित होती है। वी.सी.ई.सी  कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, टैली अकादमी मुंबई का ऑथराइज्ड टैली ट्रेनिंग सेंटर है। यहाँ टैली के समस्त कोर्स उपलब्ध है जैसे टैली प्राइम, एडवांस टैली, मास्टर इन टैली, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, वेब डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, इत्यादि है,हमारी संस्था समय के साथ चलती है इसीलिए कानपुर तथा कानपुर के बाहर से बच्चे इस संस्था में पढ़ने आते है।
कार्यकम की शुरुआत समाजसेवी संजीव महाना (बिट्टू महाना) तथा संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके कि गई इसके बाद सभी मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट के साथ प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिंकू सर, प्रिंस सर , पूजा मैडम, रोशन पाण्डेय सर द्वारा एव मंच का संचालन निष्ठा झा द्वारा किया गया। पदाधिकारियों में मुख्य रूप से ऋचा वर्मा, राज किशोर वर्मा, नन्द किशोर वर्मा, गोपाल कृष्णा वर्मा (डिसेंट कंप्यूटर के डायरेक्टर), कुलदीप सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh