Advertisement

शराब के ठेके खोल कर बाँट रहे कोरोना

सिर्फ राजस्व के नुकसान की सोच कर शराब ठेकों का खोलना बहुत ही खराब और आम जनमानस के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ का फैसला है समाजवादी व्यापार सभा के कानपुर मण्डल प्रभारी रोशन गुप्ता ने सरकार के इस फैसले की जम कर आलोचना की जहाँ एक ओर सभी व्यापारी इस महामारी को देखते हुए स्वतः स्वेच्छिक बन्दी वकार रहे हैं और सभी के बचाव के लिए लॉक डाउन में कोविड नियमो का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को बन्द किये हुए हैं वहाँ सरकार द्वारा शराब ठेके खुलवा कर भीड़ इकट्ठा करवा कर शराब बिक्री करवाने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ेगा समाजवादी पार्टी व्यापार सभा इसका पुरजोर विरोध करती है। अगर इसी तरह चलेगा तो अन्य बाज़ारों के व्यापारी भी अपनी दुकानें खोलने के लिए धरना प्रदर्शन करने को विवश हो जायेगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh