Advertisement

बाली व सुग्रीव युद्ध का लाल बंगला कि रामलीला में सुन्दर मंचन

श्री श्री लाल बंगला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में छठे दिन रामलीला का आज चन्द्र नगर पोखरपुर पार्क, जगईपुरवा में आयोजित किया गया। आज छठे दिन सीता हरण, बाली वध, लंका दहन आदि का मंचन किया गया। हजारों राम भक्तो ने रामलीला का आनन्द लिया। सुन्दर काण्ड के पुरोहित शरद मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ओमपुरवा में 19 वर्ष से सुन्दर रामलीला का मंचन किया जा रहा। रामलीला से हमको सीख लेनी चाहिए, भारतीय संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं रामलीला, इसमें नवयुवकों को जुड़कर आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। विनोद शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति की परम्परा को बहुत कम लोग आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, लाल बंगला की रामलीला ने कानपुर नगर में एक अलग पहचान बना लिया है यहां पर असली रामलीला का मंचन किया जाता है जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से अच्छे कलाकारो के द्वारा सांस्कृतिक रामलीला दिखाई जाती है। आजकल रामलीला के नाम पर रासलीलाएं हो रही है जिसे हर हालात में बंद होना चाहिए। भारतीय संस्कृति का पूरा ख्याल रखा जाता है। इस बाबत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व कार्यक्रम हम विनोद मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि वह लाल बंगला में विगत 19 वर्ष से रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं, जिसमें चित्रकूट, लखनऊ, उन्नाव फतेहपुर जिले से अच्छे कलाकारो का चयन करके भारतीय संस्कृति को घ्यान में रखते हुए रामलीला का मंचन किया जाता है। रामलीला में फूहड़ता कभी नजर नहीं आयेगी, जिस कारण से इस रामलीला ने कानपुर में एक अलग पहचान बना लिया है। आज रामलीला में आदर्श नागरिक समिति की टीम ने दिलीप राजपूत के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को जीवित रखे हुए विनोद मिश्रा,कामता प्रसाद द्विवेदी, सीता वर्मा आदि को सम्मानित भी किया।इस रामलीला में प्रमुख रूप से पार्षद जितेन्द्र चौरसिया,विनोद शुक्ला,सतोष तिवारी ,डा दिलीप कुमार मिश्रा,जग महेंद्र अग्रवाल, दिलीप राजपूत,सुशील गुप्ता,इंद्रजीत मिश्रा,कामता प्रसाद द्विवेदी, अरूण अग्रवाल, सीता वर्मा,,गीता शर्मा, अनीता श्रीवास्तव आदि लोग विशेष सहयोग देते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh