Advertisement

कफ़न और रामनामी पट्टिका ओढ़ कर मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में एक 4 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने आज कानपुर नगर के मंडलायुक्त के आवास पर जाकर कफ़न और रामनामी पट्टिका ओढ़ कर मंडलाआयुक्त से मुलाकात कर एक ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कानपुर शहर में कोरोनावायरस महामारी से होने वाली मृत्यु कफन चोर गिरोह सक्रिय मंडलाआयुक्त को अवगत कराते हुए बताया कि कोरोना महामारी से हो रही मौतों से शमशान घाटों पर कफन चोर गिरोह सक्रिय है। डॉ इमरान ने आगे बताया कि इस तरह की घटना से चोरों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इनके ऊपर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है शहर के शमशान घाट से हो रहे इस कारोबार के लिए बाकायदा कफन चोर तंत्र बना हुआ है या कफन चोर गिरोह कोरोनावायरस महामारी में असुर शक्ति सक्रिय है कोई ऑक्सीजन के के नाम पर कोई बेड दिलवाने के नाम पर कोई है अस्पतालों में भर्ती करवाने के नाम पर कोई दवाइयां दिलवाने के नाम पर जनता को लूट रहे हैं अस्पतालों के बाहर शवों को ले जाने वाली एंबुलेंस चालक भी मनमाने तरीके से शोकाकुल परिवारों से एंबुलेंस के किराए के नाम पर लूट मचा रखी है जबकि सरकार द्वारा एंबुलेंस का रेट किलोमीटर के आधार पर निश्चित कर दिया गया है लेकिन एंबुलेंस चालकों के ऊपर सरकार के आदेश का कोई असर नहीं है वह जनता को दोनों हाथ से लूट रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगीकी भाजपा सरकार एवं कानपुर शहर का प्रशासन एवं स्वास्थ्य अधिकारी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष डॉ इमरान, अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल आसिफ कादरी आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh