Advertisement

कंफेक्शनरी, बेकरी, नमकीन की दुकानों को खुलवाने के लिये दिया ज्ञापन

कानपुर महानगर कन्फैक्शनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुकरेजा और महामंत्री निखिल गुप्ता ने पुलिस आयुक्त असीम अरुण से मिलकर कन्फैक्शनरी की थोक बाज़ार और बेकरी, नमकीन तथा मिठाई की दुकानों को सुबह 7 से 11 तक 4 घण्टे खोलने की अनुमति देने का निवेदन किया। महामंत्री निखिल गुप्ता ने बताया कि नमकीन तथा कन्फैक्शनरी – बेकरी के उत्पाद जैसे टॉफी-कैंडी, चॉकलेट, वैफर्स, बिस्कुट, कचरी-चिप्स, दालमोंठ आदि जनरल स्टोर की दुकानों में बिकते है। थोक बाजार बंद होने से एक तरफ फुटकर दुकानों में इन उत्पादों कमी हो गयी है दूसरी तरफ थोक दुकानों में माल डम्प होने की वजह से व्यापारी परेशान है सुबह अन्य बाज़ारों की तरह इन दुकानदारो को भी राहत मिलनी चाहिए। पुलिस आयुक्त ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh