Advertisement

निशुल्क देश के बड़े समाजसेवी प्रवीण जैन रोजाना 1000 से 1500 भोजन थाली कर रहे हैं वितरण करोना मरीजों को और उनके परिजनों को*

कानपुर नगर -रविवार वैश्विक महामारी कोरोना पूरे देश की अर्थव्यवस्था को तथा देश के गरीब जनता आम नागरिक व सभी को चोट पहुंचाई है महामारी के इस दौर से कानपुर महानगर भी जूझ रहा है सैकड़ों लोग रोज इलाज के लिए कानपुर के हैलट और उर्सला व काशीराम अस्पताल आ रहे हैं दूसरे जनपदो से आए लोगों की भोजन दवा आदि तकलीफों को देखते हुए कानपुर के जाने-माने समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रवीण जैन व उनकी धर्म पत्नी अन्तिम जैन ने सभी मरीजों के तीमारदारों के लिए तथा गरीब जनता के लिए प्रतिदिन 1500 से 2000 थाली पौष्टिक भोजन का वितरण कराया जा रहा है भोजन वितरण के साथ-साथ समाजसेवी प्रवीण जैन ने बताया कि वह गरीब असहाय मरीजों के दवा के पर्चे पर भी 1000 रूपये की मद्त अपने पास से देते हैं उन्होंने बताया कि सुबह 12:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक कानपुर के हैलट अस्पताल उर्सला अस्पताल तथा काशीराम अस्पताल में जाकर लोगों को निशुल्क भोजन सैनिटाइजर मास्क आदि का वितरण प्रतिदिन करते हैं उनका कहना है कि जब तक ये महामारी चलेगी तब तक वह प्रतिदिन भोजन वितरण दवा वितरण आदि का कार्य करते रहेंगे उन्होंने कानपुर नगर के अन्य उद्यमियों व्यवसायियों व समाजसेवीयो से भी अनुरोध किया कि वह लोग भी गरीबों असहाय और बीमारों की मदद करें उन्होंने बताया वह प्रतिदिन स्वम भोजन की गुणवत्ता को परखते है और वही भोजन स्वयं करने के बाद भोजन वितरण का कार्यक्रम आरंभ करते हैं उनके इस सामाजिक कार्य में लाल जी शुक्ला श्याम गर्ग डीके जैन राजेश राय राजकुमार मिश्रा मनीष आदि लोग प्रतिदिन भोजन वितरण मे सहयोग करते हैं

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh