Advertisement

हर घर तक पहुंचे कोरोना किट :रघुनंदन सिंह भदौरिया

 

वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान में अपना योगदान निभाते हुए छावनी विधानसभा के सभी मंडलो के प्रत्येक जरूरत मंद तक कोरोना किट पहुंचाने के क्रम में आज छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया ने बाबूपुरवा मंडल, श्यामनगर मंडल एवं छावनी मंडल के मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, सेक्टर संयोजको एवं बूथ अध्यक्षों के द्वारा छावनी विधानसभा के हर जरूरतमंद घर तक महामारी में उपयोगी मास्क, सेनेटाइजर, काढ़ा एवं दवाई किट का वितरण कराने का कार्य अपने पुत्र हिमांशु भदौरिया के द्वारा कराया और संदेश देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है छावनी विधानसभा के प्रत्येक जरूरतमंद तक हम पहुँच सकें हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार जागरूकता अभियान में अपना प्रयास कर रहे हैं की सभी नागरिक कोरोना काल में सुरक्षित रहें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक दूसरे की मदद को आगे आएं और शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए संयुक्त प्रयासों से कोरोना पर जल्द ही विजय प्राप्त करेंगे। अभियान में सभी मण्डल अध्यक्ष मनोज पंत, राकेश बाजपेई, रामशंकर बउवा, पिंकू चतुर्वेदी, रमन सिंह, चंद्रवीर यादव साथ रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh