Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने गरीबों को वितरित किया राशन

 

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा स्थापित राशन बैंक ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में गरीब विकलांग व्यक्तियों को राशन का वितरण किया | राशन बैंक अब तक 1400 से अधिक व्यक्तियों को राशन वितरण कर चुका है। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित ने राशन बैंक में 3 कुन्तल आटा, 1 कुन्तल चावल , 30 किलो दाल, 20 किलो तेल, नमक, मसाला, सब्जी दान किया| जिसे गरीब, विकलांग व मजबूर व्यक्तियों को दान किया गया|
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी के कारण भूखमरी के शिकार गरीब विकलांग व मजबूर व्यक्तियों को राशन देकर उनका जीवन बचाने के उद्देश्य से राशन बैंक की स्थापना की गयी है| इसमे आटा, चावल, दाल, तेल , मसाला, सब्जी आदि सामग्री दी जाती है|
समाज के सक्षम व्यक्तियों से अपील की जा रही है की गरीब विकलांग, मजबूर व्यक्तियों की मदद कर सकते है वो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के “राशन बैंक” में राशन दान देकर मदद करें| जिससे कमजोर व मजबूर व्यक्तियों की मदद की जा सके। आज राशन वितरण में वीरेन्द्र कुमार, प्रोफेसर वी एन पाल, राहुल कुमार,अल्पना कुमारी, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, रामकुमार गुप्ता, बंगाली शर्मा, गौरव शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh