Advertisement

ट्राफिक पुलिस ने जरूरतमंदों को किया भोजन वितरण

यातायात पुलिस ने व्यापार मंडल के सहयोग से शहर के विभिन्न चौराहों पर भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुरू कर दिया है। इस कोरोना काल में जहां हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि हे भगवान हमें बचा लो। वही ट्राफिक पुलिस ने इस कार्य को शुरू कर के एक इंसानियत का भी परिचय दिया। यातायात निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण शहर में लॉक डाउन लगाया गया है। रोज कमाने खाने वाले मजदूर भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। जिसके लिए व्यापार मंडलों के सहयोग से जरुरतमंदों को भोजन वितरण किया जा रहा है। जरीब चौकी, फजल गंज क्षेत्र में यातायात निरीक्षक विनोद यादव ने भोजन वितरण किया। मूल गंज चौराहा पर टीएसआई दिनेश कुमार त्रिपाठी, यशोदा नगर बाईपास पर टीएसआई बृजेश पाठक ने भोजन वितरण किया। वही टीआई अनिल सिंह ने कहा कि यातायात पुलिस कानून और यातायात नियमो का पालन करवाने के साथ इंसानियत का कार्य कर रही है। इस कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। लेकिन कुछ भी हो यातायात पुलिस के इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh