Advertisement

समाजवादियों ने बांटा भोजन

 

कानपुर,समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में एक्प्रेस रोड व घंटाघर में मज़दूरों,श्रमिकों को भोजन,ब्रेड व दूध वितरित किया।वितरण कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी, कानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,शुभ गुप्ता,मो शाहरुख खलीफा,मो इमामुद्दीन,शेषनाथ यादव शामिल रहे।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की रोज़ कमाके खाने वाले आज सबसे ज़्यादा परेशान हैं क्योंकि काम न होने की वजह से खाने राशन की समस्या खड़ी हो चुकी है।आज ब्रेड,दूध व भोजन वितरित करते हुए कहा की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मदद का अभियान जारी है।सरकार से तत्काल रोज़ कमाने खाने वाले मज़दूरों श्रमिकों की मदद की माँग भी की गई।साथ ही दुकानदारों के दो महीने के बिजली बिल माफी की मांग भी की गई।सपा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी लगातार कानपुर में ज़रूरतमंदों को भोजन,दवा,ऑक्सीजन आदि की मदद पहुंचा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh