Advertisement

युवा कांग्रेस ने कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए सेनिटाइज़ेशन अभियान की शुरुआत

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 30वी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय द्वारा उतर प्रदेश में भारी संक्रमण को देखते हुए कानपुर में वार्ड स्तर पर सेनिटाईज़ेशन का कार्य शुरू कराया गया। जिसकी शुरुआत कानपुर कांग्रेस मुख्यालय तिलक हॉल मेस्टन रोड से युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, संगठन प्रभारी अभिनव तिवारी एवं अन्य युवा कांग्रेस उ.प्र. एवं कानपुर युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा की गई। मेस्टन रोड होते हुए बड़े चौराहे स्थित उर्सला अस्पताल, उर्सला एमरजेंसी और डफ़रिन में सेनिटाइजर का छिड़काव करते हुए सिविल लाइन्स वार्ड और चौक सर्राफा वार्ड को सेनिटाइज़ किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कनिष्क पांडेय द्वारा बताया गया कि युवा कांग्रेस द्वारा शहर में दो बड़ी मशीन सेनिटाईज़ेशन हेतु शहर में उपलब्ध रहेंगी जिसको विधानसभा स्तर पर युवा कांग्रेस के साथियों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। जिससे लोगों को जानकारी और सुविधा आसानी से पहुँच सके। संगठन प्रभारी अभिनव तिवारी ने बताया कि राजीव गांधी को नमन करते हुए हमने इस महामारी में दौर में सबसे ज़्यादा ज़रूरत संक्रमण को रोकने की है जिसमें यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में ऋषभ दुबे, आशीष , गौरव, कबीर, अनिकेत, हमजा, राहुल द्विवेदी, मुकेश वाल्मीकि, संदीप, सूरज शर्मा, आशीष, रौनक, माबूद, अहमद शेख, इमरान खान, अभिषेक मिश्रा, प्रशांत निगम आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh