Advertisement

कानपुर दक्षिण यूथ कांग्रेस द्वारा प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जहाँ पूरा विश्व परेशान हैं वही कई दिनों से लगातार वार्ड 70 गुंजन विहार,बर्रा साउथ जे-सेक्टर एवं के-सेक्टर,वार्ड 82 हरदेव नगर से घरों में सैनिटाईजर छिड़काव के लिए फोन आ रहे थे। तत्पश्चात कानपुर दक्षिण यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कानपुर दक्षिण के उन्ही वार्डो में पहुच कर पूरी मुस्तैदी के साथ सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य युवा कांग्रेस की वॉलिंटियर टीम के साथ कराया गया।वार्डो के लोगो ने इस कार्य को करने पर गौरव पांडेय और उनकी टीम की खूब प्रसंसा की। सैनिटाइजेशन का कार्य करने में मुख्य रूप से विक्की भदौरिया,हिमांशू गुप्ता, मोना शर्मा,श्याम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh