Advertisement

नर सेवा नारायण सेवा का मानव के प्रति समर्पणl

कानपुर महानगर में जब से कोरोना ने पाँव पसारे है। तब से कानपुर में रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। लॉक डाउन लगने की वजह से दो जून की रोटी का जुगाड़ करने वाले लोग भुखमरी की मार झेल रहे है,,ऐसे लोगो की पीड़ा को समझकर कानपुर के नौजवान संस्कार उर्फ वासु गुप्ता ने अपने दोस्तों कमलेश, उज्जवल,मोनू, वरुण और उज्जवल के साथ मिलकर अन्नपूर्णा रसोई की स्थापना की। अन्नपूर्णा रसोई में रोजाना पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन बनाकर गरीब और जरूरतमंदों तक पहुँचाया जा रहा है। अन्नपूर्णा रसोई ने अब तक मेडिकल कालेज से सम्बद्ध हैलट अस्पताल, नौबस्ता परमपुरवा व अन्य जगहों पर गरीब तबके के लोगो को भोजन उपलब्ध कराया है। अन्नपूर्णा रसोई से जुड़े सेवादारों का कहना है कि नर सेवा नारायण सेवा का भाव लेकर सभी लोग काम कर रहे है। जो व्यक्ति गरीब है और उसके पास खाने को भोजन नही है। इसकी जानकारी मिलने पर अन्नपूर्णा रसोई के सेवादार उनको भोजन उपलब्ध कराते है। जो काबिले तारीफ है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh