Advertisement

कोविड -19 प्रिवेंशन एंड क्योर संगोष्ठी

 

आरोग्य भारती कानपुर प्रान्त,विभा विज्ञान भारती कानपुर प्रांत और शक्ति कानपुर प्रान्त के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 का इलाज और निवारण पर जागरूकता वेबिनारका आयोजन लोगों का स्वागत शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ सुधा तिवारी एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर बिंदु स्वराज के द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वी एन त्रिपाठी ने घर में आइसोलेशन ही इस बीमारी का इलाज है इसकी कोई भी दवा नहीं है, खान पान से प्रतिरोधक क्षमता सही रखती है जानकारी दी। डॉ सीमा द्विवेदी प्रसुति विशेषज्ञ हैलट ने टीकाकरण जरूरी है प्रोटीन युक्त आहार कोरोना को हराने में सक्षम है। डॉ बी एन आचार्या आरोग्य भारती अध्यक्ष ने होम्योपैथी में आर्सेनिक अल्बम 30 कोरोना के लिए लाभप्रद है अवगत कराया, इस विधा में हर बीमारी को हम जड़ से समाप्त करते हैं।वेदाचार्य नम्रता वशिष्ठ ने जानकारी दी कि जड़ी बूटियों की कितनी मात्रा लेनी है इसकी जानकारी जरूरी है ज़्यादा काढ़ा पीने से एसिडिटी हो जाती है।दोष धातु मल मूलं ही शरीरं। संचालन डॉ सुनीता वर्मा ,प्रार्थना डॉ प्रतिभा ,परिचय मुख्य वक्ताओं का डॉ दीप्ति,धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्चना दीक्षित, शांति मंत्र डॉ शशि बाला द्वारा हुआ।मुख्य पदाधिकारी डॉ सुनील मिश्रा,डॉ अंकिता बोरे, डॉ सुषमा रानी,डॉ बाघ,डॉ अर्चना पांडेय,डॉ अभय,डॉ देव बक्स,डॉ कौस्तुब आदि के साथ 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh