Advertisement

चिकित्सा स्वास्थ बेहतर सेवा देने के लिए मंडलायुक्त से की भेट, हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सलिल विश्नोई के नेतृत्व में मंडलायुक्त को एक ज्ञापन दिया गया। जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सलिल विश्नोई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सलिल विशनोई व विधानपरिषद सदस्य अरुण पाठक के साथ हैलेट और उर्सला अस्पताल में और बेहतर सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त, कानपुर मण्डल राजशेखर से भेंट की। उपलब्ध संसाधनों से ही डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ मरीजों की उचित देखभाल कर अस्पताल में ही जांचे करवाकर दवाइयों को उपलब्ध कराने में मंडलायुक्त अपने प्रशासनिक प्रभाव का उपयोग करे। जिससे आमजन को राहत महसूस हो। वहीं कोरोना की तीसरी लहर पर भी चर्चा की गई जिसके लिए कहा गया कि चाचा नेहरु अस्पताल में बच्चों के लिए इलाज की उचित व्यवस्था की जाए। जिसके लिए मंडलायुक्त राज शेखर ने आश्वासन दिया कि कानपुर में सभी अस्पतालों को सुचारु रुप से व्यवस्थित किया जाएगा। जिसमें चाचा नेहरु को विशेष रुप से देखा जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री ने इसके लिए निर्देशित किया है। वही हैलट और उर्सला अस्पताल में सभी विषयों को गंभीरता से देखा जाएगा इसके लिए आपने कहा है और इन अस्पतालों में सभी तरह की व्यवस्थाओं को पूरा किया जाएगा। जिससे किसी भी मरीज को किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh