कानपुर,समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कैंट में मज़दूरों,श्रमिकों को भोजन,ब्रेड व मास्क वितरित किया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की रोज़ कमाके खाने वाले आज सबसे ज़्यादा परेशान हैं क्योंकि काम न होने की वजह से खाने राशन की समस्या खड़ी हो चुकी है।आज ब्रेड व भोजन वितरित करते हुए अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मदद का अभियान जारी है।सरकार से तत्काल रोज़ कमाने खाने वाले मज़दूरों श्रमिकों की मदद की माँग भी की गई।साथ ही दुकानदारों के दो महीने के बिजली बिल माफी की मांग भी की गई।साथ ही अभिमन्यु गुप्ता ने बिजली बिल वसूली को भी स्थगित करने मांग करी ताकि व्यापारियों को थोड़ी राहत मिल सके।सपा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी लगातार कानपुर में ज़रूरतमंदों को भोजन,दवा,ऑक्सीजन आदि की मदद पहुंचा रहे हैं।
लालटोपी वालों की समाजवादी सेवा निरंतर जारी


















