Advertisement

ट्राफिक पुलिस ने जरूरतमंदों को किया लंच पैकेट का वितरण

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यातायात पुलिस ने सामाजिक संगठन के सहयोग से शहर के विभिन्न चौराहों पर भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुरू कर दिया है। इस कोरोना काल में जहां हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि हे भगवान हमें बचा लो। वही ट्राफिक पुलिस ने इस कार्य को शुरू कर के एक इंसानियत का भी परिचय दिया। यातायात निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण शहर में लॉक डाउन लगाया गया है। रोज कमाने खाने वाले मजदूर भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। जिसके लिए व्यापार मंडलों के सहयोग से जरुरतमंदों को भोजन वितरण किया जा रहा है। बादशाही नाका, मूल गंज कर्नलगंज, क्षेत्र में यातायात निरीक्षक अनिल सिंह ने भोजन वितरण किया। मूल गंज चौराहा पर टीएसआई दिनेश कुमार त्रिपाठी, यशोदा नगर बाईपास पर टीएसआई बृजेश पाठक ने भोजन वितरण किया। वही टीआई विनोद यादव ने कहा कि यातायात पुलिस कानून और यातायात नियमो का पालन करवाने के साथ इंसानियत का कार्य कर रही है। इस कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। लेकिन कुछ भी हो यातायात पुलिस के इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh