Advertisement

ध्वनि फाउंडेशन के तत्वावधान जरूरतमंद लोगों के बीच फ़ूड पैकेट्स वितरण

ध्वनि फाउंडेशन के तत्वाधान में लगातार जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के मध्य फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया जा रहा है।ध्वनि फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने बताया कि ध्वनि फाउंडेशन द्वारा पिछले 7 दिनों से लगातार फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया जा रहा है।ध्वनि फाउंडेशन के पदाधिकारीगण रात्रि में 9 बजे विभिन्न क्षेत्रों में निकल कर सड़क किनारे लेटे मजदूरों एवं रिक्शा चालकों को फ़ूड पैकेट्स का वितरण कर रहे हैं।ध्वनि फाउंडेशन के इस वितरण में क्रिएटिव स्टार इवेंट कंपनी द्वारा भी विशेष योगदान किया गया है।कोरोना काल मे बढ़ते हुए लॉकडाउन को देखते हुए ध्वनि फाउंडेशन द्वारा आगे आने वाले समय मे भी फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया जाता रहेगा।
ध्वनि फाउंडेशन के इस वितरण में प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष एड० समीर शुक्ला,रोहन श्रीवास्तव,शशांक द्विवेदी, शशांक पाण्डेय,अमन सचान,रजत अवस्थी, सोनू पाण्डेय,प्रतीक श्रीवास्तव,अतुल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh