Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने गरीबों को वितरित किया राशन

 

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा स्थापित राशन बैंक ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में 65 गरीब विकलांग व्यक्तियों को राशन का वितरण किया | राशन बैंक अब तक 1900 से अधिक व्यक्तियों को राशन वितरण कर चुका है। आज पार्टी के जिला सचिव अर्पित सिंह ने राशन किट दान किया। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी के कारण भूखमरी के शिकार गरीब विकलांग व मजबूर व्यक्तियों को राशन देकर उनका जीवन बचाने के उद्देश्य से राशन बैंक की स्थापना की गयी है। समाज के सक्षम व्यक्तियों से अपील की जा रही है की गरीब विकलांग, मजबूर व्यक्तियों की मदद कर सकते है वो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के “राशन बैंक” में राशन दान देकर मदद करें। जिससे कमजोर व मजबूर व्यक्तियों की मदद की जा सके। मोबाईल नम्बर 9838111506, 9335234399 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आज राशन वितरण में वीरेन्द्र कुमार, प्रोफेसर वी एन पाल, राहुल कुमार,अल्पना कुमारी, आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, दिनेश यादव शामिल थें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh