Advertisement

सरकार और नगर निगम का काम कर रही युवा कांग्रेस – कनिष्क पांडेय

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 30वी पुण्यतिथि से लगातार रोज़ाना कानपुर के विभिन्न वार्डो में उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, संगठन प्रभारी अभिनव तिवारी द्वारा एवं जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा के द्वारा कराया जा रहा है। आज कानपुर के झकरकटी बस अड्डे पर खड़ी बसों, वेटिंग एरिया समस्त पूर्ण बस अड्डे को सेनिटाईज़ कराया गया। कनिष्क पांडेय ने बताया कि युवा कांग्रेस के साथी हर जिले में लगातार कोरोना के समय मे भी लोगो के बीच में जाकर उनकी हर समस्या का समाधान करने में उनके साथ खड़े हो रहे है। अभिनव तिवारी ने बताया कि बस अड्डे आने पर पता चला कि यहां पर हर काम कागज़ों में ही हो रहा है। बस ड्राइवरो और कंडक्टरो की वैक्सीनेशन की कोई सुविधा नही है यहाँ तक कि यात्रियों को सेनितीज़ेशन कंडक्टर अपने पैसो से कराते है, यह सरकार के दोहरे चरित्र को दिखाता है। मुख्य रूप से उपस्थित कनिष्क पांडेय , अभिनव तिवारी, मुकेश वंल्मीकि, ऋषभ दुबे, पुनीत राज शर्मा, राहुल द्विवेदी, हमजा निहाल, अंकेश द्विवेदी, शौर्य दरियाबादी, संदीप, निहाल दुबे, नदीम, अनिकेत श्रीवास्तव, शशांक सोनकर आदि लोग मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh