Advertisement

समाजसेवी प्रवीण जैन द्वारा निरंतर भोजन वितरण का आयोजन

कानपुर नगर – वैश्विक महामारी कोरोना में कानपुर जनपद के उर्सला अस्पताल हैलट अस्पताल काशीराम अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए प्रतिदिन दो हजार थाली भोजन की व्यवस्था जाने-माने समाजसेवी वह गणपत रोड कैरियर के मालिक श्री प्रवीण जैन द्वारा करायी जा रही है समाजसेवी प्रवीण जैन ने बताया कि वह लगभग डेढ़ माह से प्रतिदिन दो हजार भोजन थाली को मरीजों के तीमारदारों में बटवाते हैं तथा साथ ही साथ इस समय ट्रांसपोर्ट नगर में भी भोजन वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है उसी के साथ-साथ सेंट्रल स्टेशन अनवरगंज स्टेशन पर भी जो भूखे और गरीब लोग उनके भी भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन कराई जा रही है प्रवीन जैन व उनकी धर्मपत्नी अंतिम जैन ने बताया कि भोजन स्वयं अपने सामने बनवाकर और उसको स्वयं खाने के बाद ही उस भोजन का वितरण कार्यक्रम का प्रतिदिन आयोजन कराया जाता है वह लोग गरीब मरीजों के पर्चे पर ₹1000 प्रति पर्चा मदद करते हैं तथा एंबुलेंस सेवा भी निशुल्क उपलब्ध कराते हैं उनके इस भोजन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके सहयोगियों में सम्यक जैन राजेश राय मनीष राय शोभित शुक्ला आदि सभी लोग प्रतिदिन भोजन वितरण में सहयोग करते हैं

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh