Advertisement

कंधे पर मशीन टांग कर क्षेत्र की एक-एक गली को किया सैनिटाइज

 

कानपुर, के शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा पूर्व *प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर* के नेतृत्व में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विजय नगर वार्ड व सब्जी मंडी में जाकर अपने कंधे पर मशीन को टांग कर एक एक घर को सैनिटाइज किया। जानकारी देते हुए *पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर*ने कहा कि कोरोना से जंग में लड़ाई में एक कदम आगे बढ़ाया।
विजय नगर वार्ड व सब्ज़ी मंडी में जा कर खुद मशीन अपने कंधो पे टांग कर वार्ड का एक एक घर सैनिटाइज किया।
इस महामारी के दौर में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आम जनमानस की जिंदगी बचाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करता नजर आया। वहीं इस महामारी में जब भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता अपने घर में बैठकर आराम फरमा रहे हैं।
उनको तो सिर्फ जनता की उस समय याद आती है । जब चुनाव आते हैं। इनको तो सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीति से मतलब है।
2022 विधानसभा चुनाव में इनको जनता वोट की चोट देकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
क्योंकि जनता भी इनके झूठे वादों को जान चुकी है।
मुख्य रूप से उपस्थित करिश्मा ठाकुर, जीत सिंह, अनीश वारसी, राहुल दीक्षित, गौरव गौतम, अंश अरोरा, कार्तिक शुक्ला, किशन सिंह, अफ़ज़ल, अखिल गुप्ता, ज़फ़र, फ़रदीन आदि लोग मौजूद रहे।

राजू शर्मा
संवाददाता
UP Tv7
सच की तह तक

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh