Advertisement

केवीए ने किया सैनिटाइजर और मास्क का वितरण

 

कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में जन जागता अभियान गुमटी नम्बर 5 में चलाया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि गुमटी नंबर 5 क्षेत्र की घनी एवं बड़ी बाजार है आज बाजार खुलने के पश्चात कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा बाजार में आने वाले सभी ग्राहकों को पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया कि दो गज की दूरी रखे मास्क को अवश्य पहने सैनिटाइजर का प्रयोग करें और दुकानदार भाइयों से निवेदन किया कि अपनी दुकानों में ग्राहकों को बिना मास्क के प्रवेश ना दें बाजार खुलने पर कानपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा जय हिंद चौराहे पर सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया और लोगों को जागरूक किया। कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जागरूकता अभियान एवं आम जनमानस को सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण किया। मुख्य रूप से उपस्थित संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल, कपिल, हरजीत सिंह रोमी इंद्रपाल सिंह, अमरपाल सिंह शिवम मल्होत्रा महेंद्र सिंह खनूजा संजय भाटिय सुमित मल्होत्र अमित अरोड़ा रमन नरूला मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh