Advertisement

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सदस्यता अभियान में 110 लोगों ने ली सदस्यता

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें 110 लोगों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की सदस्यता ली। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया के समक्ष 110 लोगों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की सदस्यता ली और साथ ही विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महापौर प्रत्याशी ने सारे सदस्यों को शपथ दिलाई की मजदूर असहाय व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ने का काम करेंगे और हर बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार दिलाने का कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया इसमें मुख्य रूप से विजय सिंह मर्तोलिया निर्भय शंकर सिंह श्याम किशोर पाठक रहमत बंटी लाला नफीस मंसूरी अश्वनी शराब राम नारायण यादव अनुराग पाल विवेक पांडे विकास यादव विकास गुप्ता विशाल शर्मा पूजा यादव कुमारी महिमा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh