Advertisement

आल इण्डिया एसबीओपी वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से 3 लाख रुपए का चेक दिया।

 

कानपुर, कोविड-19 की वैश्विक महामारी के चलते पीड़ित परिवार को एसबीआई, आर के नगर शाखा के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार का विगत दिनों कोविड बीमारी से हैलट अस्पताल में निधन हो गया था। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया इम्प्लाइज यूनियन लखनऊ सर्किल के जर्नल सेक्रेटरी मनोज तिवारी व एडवाइजर रामेंद्र सहाय ने उनकी पत्नी सीमा कमल को उनके निवास पर आल इण्डिया एसबीओपी वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से 3 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यूनियन के सभी साथियों ने कहा कि ऐसी वैश्विक महामारी के चलते यूनियन आपके साथ है ! इस अवसर पर विशेष रूप से स्वरूप नगर मुख्य प्रबंधक रोहित बाजपेई व बिजेंद्र सिंह, सर्किल कोषाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh