कोरोना से संक्रमित हो शहीद हुए शिक्षकों कर्मचारियों तथा आम जनमानस में हुई भारी जनहानि के कारण जन्मदिन भी नहीं मनाया:कुलदीप यादव
कानपुर, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ उप्र के प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी कर यह बताया है कि पिछले 1 साल से कोरोना से प्रभावित वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे वित्तविहीन शिक्षकों के वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों की दुर्दशा दयनीय हो गई है परिवार जून 2 जून की रोटी के लिए परेशान हैं लेकिन सरकार की संवेदनहीनता के कारण ना तो उनको मानदेय और ना ही उनको कोई भी सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है सरकार की इस संवेदनहीनता तथा शिक्षकों के प्रति नकरात्मक रवैया अति निंदनीय है शिक्षकों के परिवारों का करुण क्रन्दन सरकर के कान तक नहीं पहुंच रहा है इसलिए आज मैंने उपवास रखकर शिक्षकों के प्रति संवेदना तथा सरकार की संवेदनहीनता पर प्रश्न खड़ा करते हुए मांग की है कि सरकार द्वारा अविलंब शिक्षकों को मानदेय तथा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए जिससे उनके परिवार दो जून की रोटी के लिए मोहताज न रहे श्री यादव ने बताया कि आज 1 जून को हमारा जन्म दिवस भी है उसको भी ना मनाने का फैसला किया क्योंकि पिछले 2 माह से प्रदेश में सरकार की लापरवाही अदूरदर्शिता के कारण तथा असमय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए आतुर सरकार ने जिस प्रकार से लोगों को मौत के मुंह में झोंका उससे भारी जनहानि हुई मासूम बच्चे अनाथ हो गए, बूढ़े मां बाप का आसरा चला गया, माताओं बहनों की मांग का सिंदूर चला गया, बहुत सी बहनों की राखी का बंधन चला गया, कोई कोई पूरा परिवार का परिवार चला गया इस कारण हमने फैसला किया कि आज अपने जन्मदिन पर उपवास भी रखूंगा और जन्मदिन भी नहीं मनाऊंगा इस मौके पर हालांकि संवेदनहीन सरकार से कोई उम्मीद नहीं है लेकिन फिर भी मैं मांग करता हूं कि शहीद शिक्षकों के परिवारों को एक करोड़ की सहायता राशि आश्रित को नौकरी तथा बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा आम जनमानस में हुई भारी जनहानि मे प्रभावित हुए परिवारों के प्रति भी सरकार उनको आर्थिक मदद दे तथा उनके परिवारों के बच्चों की शिक्षा का खर्च सरकार उठाएं उपवास कार्यक्रमब मे जिला अध्यक्ष सुनील बाजपेई चंद्रभान कटियार शशि बाजपेई रमाकांत कटियार अशोक त्रिपाठी महेश बाबू अतुल तिवारी डॉ अनवेश सिंह डॉ प्रशांत यादव जसजीत कौर कंचन सोनी भागीराम यादव प्रताप सिंह यादव नीरजा मिश्रा जसवीर कौर संजय तिवारी ताराचंद वर्मा किशन लाल यादव राकेश शुक्ला शिक्षक सभा के नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह आदि शिक्षक भाईयो व बहनो का नैतिक समर्थन रहा।


















