कानपुर। हफ्ते भर के अन्दर जाजमऊ केडीए इलाके में बाईक सवारों ने सड़क पर चलते राहगीरों से मोबाइल छीन कर भागने वाली दो वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बावजूद कोई उचित कारवाई नहीं किया, जिससे अपराधी और लुटेरों के मनोबल इस इलाके में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण एक हफ्ते के अन्दर एक ही इलाके में मिलती जुलती दो वारदात सामने आयी। जिसमें से ताज़ा वारदात सोमवार की शाम उस क्षेत्र में रहने वाले हुसैन रज़ा के साथ जाजमऊ के महताब आलम मार्केट मै हुई, उन्होंने ने बताया कि शाम को ऑफिस से घर की तरफ वापस जाते समय एक बाइक काली कलर की मोडिफाई बिना नम्बर पर दो लड़के सवार उस पर झपटे और मोबाइल चीन ले गए, पुलिस के हाथ लगी नाकामी,वही कुछ माह पहले होते थे पुलिस से गुड वर्क जब इंचार्ज थे विजय दर्शन शर्मा ऐसे ही लोगों की है ज़रूरत पुलिस डिपार्टमेंट में।
*कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट*


















