Advertisement

आग उगलती गर्मी से प्यास के कारण इंसान से लेकर जानवर तक सब परेशान

सूर्य देव जहां एक तरफ आसमान से आग बरसा रहे हैं। तो वही दूसरी तरफ आम आदमी से लेकर जानवर तक गर्मी के कारण परेशान है। घर से निकलते ही जैसे जैसे गर्मी लगती है वैसे वैसे गला सूखने लगता है और प्यास लगती है। जिसके लिए आम जनमानस तो अपनी प्यास बुझाने के लिए शिकंजी, कोल्ड्रिंग, ठंडा पानी पीकर प्यास बुझा लेता है। वही दूसरी तरफ जानवरों को गर्मी में बहुत दिक्कत होती है। बेचारे जानवर प्यास बुझाने के लिए यहां वहां भटकते हैं। लेकिन इन जानवरों की सुध लेने की कोई फिक्र नहीं करता है। लेकिन वही रेल बाजार थाने के बगल में यातायात निरीक्षक अनिल सिंह ने अपने घर के बाहर नांद रखवा रखी है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लगभग ढाई वर्षों से टीआई अनिल सिंह ने अपने घर के बाहर नांद को रखा है। जिसकी नियमित साफ सफाई भी की जाती है। दिन में कम से कम 6 से बार 7 पानी भरा जाता है यातायात निरीक्षक अनिल सिंह पानी भरते हैं या फिर उनका बेटा पानी भरता है। दिन भर जानवर आकर पानी पीते हैं। और अपनी प्यास बुझाते हैं। कहने को तो सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। लेकिन उस गौ माता के लिए इस तेज रफ्तार जीवन में कौन कितना कर पाता है यह सभी को मालूम है। लेकिन अगर कुछ लोग इस तरह से गौ माता के लिए अपनी थोड़ी भी जिम्मेदारी समझ लें तो उनको इस गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh