Advertisement

गरीबों के मसीहा एवं हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल थे मरहूम हाजी मुश्ताक सोलंकी

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं आर्य नगर विधानसभा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी संपन्न हुई जिस का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जु ने किया। श्रद्धांजलि सभा में नगर महासचिव पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्वर प्रथम मरहूम हाजी मुश्ताक सोलंकी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी कानपुर शहर में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल थे एवं गरीबों के मसीहा थे उन्होंने बेसहारा समाज के कमजोर वर्ग को न्याय दिलवाने के लिए अपना पूरा जीवन निछावर कर दिया वह गरीबों के बारे में हमेशा सोचा करते थे मरहूम हाजी मुश्ताक सोलंकी को पार्टी कार्यकर्ताओं से बहुत लगाव था जब भी किसी कार्यकर्ता का फोन आता था वह जाति धर्म से से हटकर उस कार्यकर्ता की मदद के लिए तुरंत पहुंचे थे और उसकी समस्या को अवश्य हल करवाते थे। श्रद्धांजलि सभा में डॉ इमरान, अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल, आसिफ कादरी, वरुण मिश्रा, आशू खान, संजय सिंह, मिंटू यादव, एडवोकेट वरुण मेहता, नंदलाल जायसवाल, संजय सिंह पटेल, जावेद जमील, हाजी इखलाख अहमद बब्लू, केके मिश्रा, अनवर मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh