Advertisement

केंद्र सरकार की वैक्सीन कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा हर व्यक्ति को फ्री में लगनी चाहिए वैक्सीन

 

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में हारेगा कोरोना और जीतेगा मेरा भारत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि केंद्र सरकार से अपील की सभी भारतीयों का टीकाकरण मुफ्त में हो केंद्र सरकार गलत तरीके से राज्यों के ऊपर जिम्मेदारी थोपने का काम कर रही है जो बड़ी निंदनीय और शर्मनाक है इससे पहले भी केंद्र में सरकारे थी इससे पहले भी कई तरह की बीमारी आई मगर केंद्र सरकार ने मुफ्त में टीकाकरण किया गरीब असहाय मजदूर किसान हर व्यक्ति को भारत के हर एक नागरिक को टीकाकरण मुफ्त में किया लेकिन आज केंद्र सरकार उसके विपरीत काम कर रही है जो बड़ी शर्मनाक है। केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए हर एक भारतीय का टीकाकरण मुफ्त में किया जाए क्योंकि देश के हर नागरिक केंद्र सरकार को टैक्स दे रही है आज वैक्सीनेशन को लेकर जो अफरा-तफरी का माहौल बना है वह गलत है इसलिए मेरा केंद्र सरकार से विनम्र निवेदन है हर भारतीयों का टीकाकरण मुफ्त में करना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh