कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी ने हम सभी का ज़िन्दगी जीने का स्टाइल चेंज कर दिया। यूँ तो साइकिल की शुरुआत पिछले लॉक डाउन में फिटनेस के लिए हुई थी लेकिन धीरे धीरे आज यह हम सब का जुनून बन गया है। जिसका परिणाम ये तस्वीर है।वर्तमान समय में युवाओं में साइकिल के लिए जोश और जुनून देखने लायक है। चाहे मोतीझील हो, जे के मंदिर हो, या गंगा बैराज हो, यहाँ पर प्रातःकाल में हर उम्र के काफ़ी सारे लोग साइकिल चलाते हुए मिलेंगे।कोरोना वायरस के दौर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए साईकल से अच्छा माध्यम कोई भी नही है।आइये साईकिल चलाइये और अपने आप को फिट रखिये।


















