समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में कानपुर नगर में तेजी से फैल रहे ब्लैक फंगस रोग से हो रही मौतें दवाइयां व इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने में नाकाम उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के खिलाफ आज नगर अध्यक्ष डॉ इमरान की अध्यक्षता में शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में विरोध प्रदर्शन कर जोरदार विरोध दर्ज करवाया विरोध प्रदर्शन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार वा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए गए विरोध प्रदर्शन का संचालन नगर उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने संबोधन में बताया कि कानपुर शहर में अभी कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई कि अब ब्लैक फंगस नामक नई बीमारी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उदासीनता व लापरवाही के कारण आज ब्लैक फंगस बीमारी महामारी का रूप लेती जा रही है जब प्रदेश में ब्लैक फंगस का पहला रोगी मिला था उसी समय प्रदेश की योगी सरकार ने ब्लैक फंगस बीमारी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए होते तो शायद प्रदेश वा कानपुर शहर में ब्लैक फंगस मरीजो की संख्या मे इतनी बढ़ोतरी नहीं होती। मुख्य रूप से उपस्थित डॉ इमरान अभिषेक गुप्ता मोनू गोपाल अग्रवाल आसिफ कादरी वरुण मिश्रा आशू खान संजय सिंह मिंटू यादव नंदलाल जायसवाल संजय सिंह पटेल जावेद जमील एडवोकेट व वरुण मेहता अनवर मंसूरी के के मिश्रा हाजी इखलाख अहमद बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।


















