कानपुर, विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को समाज व दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए सक्षम प्रान्त सचिव प्रशान्त मिश्रा ने अपने निवास के निकट मन्दिर में एक इमली का पौधा लगाकर “एक दिव्यांग-एक वृक्ष’ के लिए प्रेरित किया, प्रशान्त मिश्रा ने कहा कि अभी हम भीषण आक्सीजन की कमी को देख चुके हैं, भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसलिए हमें अभी से चेत जाना चाहिए, मनुष्य ने अपने सुख- सुविधा के लिए हरे- भरे पेड़ काटकर ऊची- ऊची इमारते व सड़को का जाल बना डाला है, जिस कारण से तापमान में वृद्धि, पंछियों के लिए रहने के स्थान, वर्षा में कमी के साथ- साथ भीषण प्राण वायु के लिए हाहाकार बस, अब हम जागेगे और समाज को जगायेगे, जिससे अधिक से अधिक वृक्षारोपण व संरक्षण हो जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण और हरी-भरी पृथ्वी सौप सके, सक्षम सभी जिलों में बृहद वृक्षारोपण व संरक्षण कर समाज को प्रेरित करेगा, प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर, वैवाहिक वर्ष गाँठ पर व अपने पूर्वजो की याद में एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण कर अपने मानवीय कर्तव्य का पालन करे!


















