Advertisement

भारत की बेटी ने कोरोना काल में अमेरिका में रहकर कि भारतवासियों की मदद*

कानपुर नगर – वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया इस महामारी ने भारत की अर्थव्यवस्था तथा भारत वासियों को गहरी चोट दी भारत में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण हजारों लोगों की मौत हो रही थी जिसको देखते हुए भारत की बेटी नैनसी पाण्डेय जो की अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया मे फार्म फैक्टर कंपनी में सीनियर मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियर पद पर कार्यरत है जिसने अपने देश में ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों को देखकर अपने परिवार मे अपने पिता सुनील पाण्डेय जो कि कानपुर के किदवई नगर के निवासी हैं तथा फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं अपने पिता से दूरभाष पर बात करने के बाद नैंनसी पाण्डेय ने अपने नगरवासियों देशवासियों की मदद करने के लिए सुझाव मांगा जिस पर उनके पिता व उनकी माता कंचन पांडे ने नैनसी को बताया कि देश मे लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हो रही है जिस पर नैंनसी पाण्डेय ने अमेरिका से चार ऑक्सीजन कासंटे्टर अपने पिता को भिजवाए और कहा कि जरूरतमंदों को इसी के माध्यम से ऑक्सीजन की कमी को पूरी किया जाए ताकि कुछ जाने बच सकें सुनील पाण्डेय ने बताया कि उनकी बेटी के द्वारा किए गए कार्य से वह बहुत खुश हैं और उन्होंने अपनी बेटी के देश प्रेम के लिए बेटी का धन्यवाद दिया तथा उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में तीसरी लहर में कोई संकट आता है तो वह हर संभव जनता की मदद करने को तैयार रहेंगे उन्होंने कहा जिसे भी जरूरत हो वह उनसे सम्पर्क कर सकता है

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh