Advertisement

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की तरफ से कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचाव की तैयारी में लगा*

 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय सर्वोदय नगर में एक प्रेस वार्ता के दौरान अपर आयुक्त व क्षेत्रीय निदेशक श्री राजेश कुमार कैम जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 16 अस्पताल चलाए जा रहे हैं जिनमें 5 अस्पतालों को कोविट अस्पतालों मे तब्दील कर दिया गया है पाँच अस्पतालों में नोएडा साहिबाबाद लखनऊ मोदीनगर बनारस में कोविड-19 अस्पताल चलाए जा रहे हैं उसमें कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अलावा सामान्य मरीज भी लिए जाते हैं लेकिन सामान्य मरीजों को सीएमओ के आदेश करने पर ही लिया जाता है श्री कैम ने बताया कि कोविड-19 अस्पतालों की क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है जिन अस्पतालों में 150 बेड हैं अब उनमें 200 बेड किए जा रहे हैं और ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है उन्होंने बताया कि हमारे अस्पताल लगभग पूरी तरीके से कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयार कर दिए गए हैं हमारे अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है बेड व दवाइयों की व्यवस्था संपूर्ण रूप से कर ली गई है राज्य सरकार और केंद्र सरकार की मदद से हमारे अस्पताल तीसरी लहर के लिए पूरी तरह तैयार हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह हम लोगों ने कोविड की दूसरी लहर में जनता की सेवा की है उसी तरह यदि कोविड- तीसरी लहर आती है तो उसमें भी कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल पूर्णतया लोगों की सेवा के लिए तैयार रहेगा उन्होंने बताया कि कानपुर में भी जाजमऊ में उनके द्वारा संचालित हो रहे अस्पताल में करोना की पहली लहर में उसका प्रयोग किया गया था परन्तु दूसरी लहर में कुछ कमियों के कारण उसका प्रयोग नहीं किया गया है लेकिन अब वह पूर्णतया तैयार है यदि जरूरत पड़ेगी तो तीसरी लहर में उसका पूरा प्रयोग किया जाएगा प्रेस वार्ता के अन्त में श्री राजेश कुमार केम ने समस्त देशवासियों एवं कानपुर नगर वासियों से अनुरोध किया कि वह लोग सरकारी गाइडलाइंस का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें और 2 गज की दूरी बनाकर चलें सेनिटाइजर का प्रयोग करें उन्होंने अपने कर्मचारियों एवं सभी भारत वासियों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा का विषेश ख्याल रखें

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh