Advertisement

कांग्रेसियों ने वैक्सीन नीति पर उठाए सवाल दिया ज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उतर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी की अध्यक्षता में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर एसीएम को दिया गया। जानकारी देते हुए उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश का सत्यानाश हो गया है यह सरकार महामारी को रोकने में सक्षम नहीं है। सबसे बड़ी बात देखने को मिली कि भारत में हर प्रदेश को अलग वैक्सीन दी जा रही है। और अलग-अलग रेट पर दी जा रही है। वैक्सीन की नीति यूनिवर्सल होनी चाहिए। सभी राज्यों को एक ही वैक्सीन दी जाए। और एक ही रेट पर दी जाए। जिससे सरकारों को दिक्कत ना हो अलग अलग प्रदेशों में। वही अवनीश सलूजा ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जो हाल देश का हुआ। उससे सरकार को सीख लेनी चाहिए। और तीसरी लहर के लिए सरकार को अभी से तैयारी करनी चाहिए। जिस तरह से अस्पताल से लेकर श्मशान घाट तक लाइन थी वह अब ना रहे। ज्ञापन देने वालों में नौशाद आलम मंसूरी डॉ शैलेंद्र दीक्षित अवनीश सलूजा अमित पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh